क्या हैं?4 जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ? what are the important events in India and around the world on January 4?

 


4 जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-



1-भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।


2-2010 भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।


3-2009 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।


4-अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।


5-2006  दुबई के शासक शेख मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।


6-2004 भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।


7-2002 ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।


8-1999 मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।


9-1998 बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।


10-1990 पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।


11-1972  नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन।


12-1966 भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।


4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति-


1-1993 अपूर्वी चंदेला भारतीय महिला निशानेबाज हैं।


2-1988 नाबिला जमशेद - भारतीय लेखक थे।


3-1965  आदित्य पंचोली - हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।


4-1955  प्रताप चन्द्र सारंगी - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं।


5-1952 टी. एस. ठाकुर  भारत के 43 वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।


6-1931 निरुपा रॉय  प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।


7-1929  राममूर्ति त्रिपाठी - हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।


8-1925 प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।


9-1925 गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।


10-1924  सेबास्तियन कप्पेन - एक धार्मिक विचारक थे।


11-1916  निलोफर (राजकुमारी) - तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।


12-1906  विष्णु दामोदर चितले - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।


13-1892 जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।


14-1889 एम. पी. शास्त्री - भारत के भूतपूर्व दूसरे मुख्य न्यायाधीश थे।


15-1887 लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।


16-1809 लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये 'ब्रेल लिपि' का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।


4 जनवरी को हुए निधन-


1-2022 - सिंधुताई सपकाल - अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता थीं।


2-2017 अब्दुल हलीम जाफर खां - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।


3-2016 एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।


4-2009 सुधीर रंजन मजूमदार - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।


5-1994 राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार थे।


6-1993  नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।


7-1991जयंतीलाल छोटेलाल शाह, भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।


8-1983 झाबरमल्ल शर्मा - राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।


9-1967 रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।


10-1931मोहम्मद अली, भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।


11-1905  अयोध्याप्रसाद खत्री - खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।

Popular posts from this blog

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

1जनवरी को क्यों नहीं मनाते भारतीय संस्कृति में नववर्ष?why do not celebrate New year on january 1in Indian culture?