राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten
संघ शताब्दी वर्ष :- संघ का शताब्दी वर्ष एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को डा बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर से की थी। शताब्दी वर्ष में संघ अपने कार्य का विस्तार और सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
बेंगलुरु (23 मार्च, 2025)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक के अंतिम दिन मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा संघ देश के कोने-कोने तक पहुंचने में सफल रहा है। संघ न केवल राष्ट्र को एकजुट करने का काम करता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तथा उसके बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है।इस वर्ष विजयादशमी के दिन संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जैसा कि पहले बताया जा चुका है, आने वाला वर्ष संघ कार्य के विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि
1- आत्मचिंतन करना
2- संघ कार्य के लिए समाज द्वारा दिए समर्थन के लिए आभार प्रकट करना।
3-राष्ट्र के लिए तथा समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना है।शताब्दी वर्ष में संघ के कार्यकर्ता अधिक सावधानी, गुणवत्ता तथा व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लेंगे। डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना के समय कहा था, संघ कोई नया कार्य शुरू नहीं कर रहा है, बल्कि कई शताब्दियों से चले आ रहे काम को आगे बढ़ा रहा है। विजयादशमी के दिन से संघ शताब्दी के दौरान विशिष्ट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
1. विजयदशमी उत्सव:- विजयादशमी उत्सव 2025, 2 अक्टूबर 2025के अवसर पर होगी, जिसमें गणवेश (संघ गणवेश) में स्वयंसेवकों के मंडल, बस्ती, स्तर पर न्यूनतम 100 गणवेश धारी स्वयं सेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे,साथ ही मंडल बस्ती से गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में मंगलवेश में आमंत्रित किये जायेंगे।
2- गृह सम्पर्क :-
नवंबर 2025 से बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की योजना बनाई गई है, जिसका विषय "हर गांव, हर बस्ती, घर-घर" होगा। सम्पर्क हेतु टोली बनेगी।संपर्क के दौरान संघ साहित्य वितरित किया जाएगा और स्थानीय इकाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
3- हिन्दू सम्मेलन : -
11 जनवरी से 15 फरवरी तक हिन्दू सम्मेलन सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक के जीवन में एकता और सद्भाव, राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान और पंच परिवर्तन में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी, का संदेश दिया जाएगा।
4-प्रमुख जनगोष्ठी:-
मार्च माह में जिला केन्द्र या अन्य एक या दो गोष्ठी हो सकती है। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और आज प्रचलित गलत विमर्श को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
5-सामाजिक सद्भाव:-
अप्रैल माह में प्रत्येक खण्ड)नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें एक साथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र को खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश होगा।
6-युवाओं के कार्यक्रम:-
15 अगस्त 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम प्रांतों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। उत्तराखंड में कालेजों, डिग्री कालेजों,वि विद्यालयों नगर/ खण्ड, ज़िला स्तर पर कार्यक्रमों की योजना बनेगी।
7-अधिकतम स्थानों पर शाखा:-
27 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम स्थानों पर शाखा लगेगी,सभी आयु वर्ग (शिशु बाल,तरुण विद्यार्थी,तरण ब्यवसायी व प्रौढ़)शाखा लगेगी,व सभी शाखाओं पर अधिकतम संख्या उपस्थित रहेंगी।
🚕 क्या आप देश विदेश में भरोसेमंद ट्रैवल एजेंसी की तलाश में हैं?
✨ आपकी यात्रा की शुरुआत करें *शुभजेनिया टूर एंड ट्रैवल्स* कोटद्वार के साथ – आराम और भरोसे के साथ सफर कीजिए!
📍 उपलब्ध एयर-कंडीशंड गाड़ियां:
स्विफ्ट डिज़ायर
अर्टिगा
इनोवा क्रिस्टा
टेम्पो ट्रैवलर (ग्रुप यात्रा के लिए बेस्ट!)
🌐 पूरे भारत में आउटस्टेशन ट्रिप्स – हम सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर करते हैं, जैसे:
📌 वाराणसी | अयोध्या | प्रयागराज | चित्रकूट | लखनऊ | आगरा | दिल्ली | नैमिषारण्य | नेपाल पशुपतिनाथ, चारधाम यात्रा,और कई अन्य!
🎯 चाहे छोटा धार्मिक सफर हो या लंबी छुट्टियां, *शुभजेनिया टूर एंड ट्रैवल्स* के साथ पाएँ एक सुगम और तनाव-मुक्त यात्रा का अनुभव – कोटद्वार में आपका भरोसेमंद ट्रैवल पार्टनर।
📞 बुकिंग और जानकारी के लिए:
👤 भारतेंदु रावत
📱 +91 8899686214
📧 shubhxenia.kotdwar@gmail.com
🪩 www.shubhxenia.com
*शुभजेनिया टूर एंड ट्रैवल्स* कोटद्वार के साथ