क्या है?2 दिसंबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ? what are the important events in India and around the world on December 2?

 


2 दिसंबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1-2008 पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।


2-2006 फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।


3-2005 पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफरत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए कानून बनाया।



4-2003  हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।


5-2002 प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।


6-1999 भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।


7-1995 बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की कैद की सजा।


8-1989 विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।


9-1982 स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फिलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।


10-1976 फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।


11-1971 संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।


12-1965 सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।


13-1942 पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।


14-1911 जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। 


15-1911मे बंबई (अब मुम्बई)  में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।


16-1848 फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।


17-1804 नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।


18-असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे 2 की मृत्यु व 30 घायल हुए।


2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति-


1-1988 फैसल अली डार,मार्शल आर्ट प्रशिक्षक हैं।


2-1963 शिवा अय्यदुरई, प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।


3-1960  जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ व कद्दावर नेताओं में से एक हैं।


4-1953 ओम प्रकाश रावत ,भारत के 22वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं।


5-1939 अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका


6-1937 मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष


7-1912 बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक


8-1901 पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल,हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।


9-1886 बाबा राघवदास, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे।


10-1855 एन.जी. चन्दावरकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Popular posts from this blog

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

1जनवरी को क्यों नहीं मनाते भारतीय संस्कृति में नववर्ष?why do not celebrate New year on january 1in Indian culture?