अमेरिका के व्हाइट हाउस में मनाई गयी दीपावली पर क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने? What did the U S President Say on Diwali celebrated at the white House?

 



Diwali 2024-हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली की पूरी दुनिया में धूम मची हुई है। विश्वभर में कई देशों में दीपावली मनायी गयी।अमेरिका में भी दीपावली को लेकर काफी चहल-पहल है। भारतीय समुदाय को ध्यान में रखते हुए बीते सोमवार को व्हाइट हाउस (White House) में दीवाली समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों को संबोधित किया और दीवाली की

 शुभकामनाएं दीं। जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है। ये समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक जुड़ा हुआ समुदाय है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी इस समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है।अब व्हाइट हाउस में दिवाली (Diwali Celebration) खुले तौर पर और गर्व से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि देश एक विभक्ति बिंदु का सामना कर रहा है लेकिन आपको ‘आइडिया ऑफ अमेरिका’ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। 


‘अमेरिका में ही सब कुछ संभव’

बाइडेन ने कहा कि “यह मेरा घर नहीं है; यह आपका घर है। आज हम एक मोड़ पर हैं, हर कुछ पीढ़ियों में हमें याद दिलाया जाता है कि अमेरिका के विचार को हल्के में न लें। अमेरिकी लोकतंत्र कभी आसान नहीं रहा। हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, हम बहस करते हैं, हम असहमति जताते लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हम कभी यह नहीं भूलते कि हम यहां कैसे और क्यों पहुंचे।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने 2016 में उपराष्ट्रपति के निवास पर पहली दिपावली समारोह की मेजबानी की थी। उन्होंने अपने प्रशासन की विविधता का बखान किया, जिसमें वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ-साथ अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि केवल अमेरिका में ही सब कुछ संभव है। पिछले कुछ वर्षों में, बाइडेन के दीपावली उत्सव ने इस चमकदार परंपरा में एक अनूठा स्पर्श जोड़ा है। रोशनी, रंग, संगीत और नृत्य की विशेषता वाले इस उत्सव में पारंपरिक प्रदर्शन और नर्तक भी शामिल होते हैं।और "ओम जय जगदीश हरे की धुन भी बजायी गयी"।

2003 से व्हाइट हाउस में मनाई जा रही है दीपावली 

बता दें कि व्हाइट हाउस में दीपावली के कार्यक्रमों की शुरुआत 2003 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल के दौरान हुई थी। और इसमें राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ओवल ऑफिस में दिया जलाना, साथ ही तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडेन द्वारा 2016 में एक रिसेप्शन आयोजित करना शामिल है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2017 में अपनी बेटी इवांका और अपने प्रशासन के भारतीय अमेरिकी सदस्यों के साथ दिया जलाकर दिपावली की परंपरा को जारी रखा। हालाँकि, 2018 में, महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनावों ने व्हाइट हाउस में औपचारिक दिवाली समारोह की 15 साल पुरानी परंपरा को बाधित कर दिया।

 नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दीपावली पर एक वीडियो शेयर किया है, कहा कि मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में आज दीपावली मना रहे सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं इस साल मेरे पास पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दीपावली मनाने का अनूठा अवसर है, मेरे पिता ने हमें दीपावली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में सिखाकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बनाए रखा। और साझा किया, दीपावली खुशी का समय और त्योहार है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई  कायम है दीपावली मनाने के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।आज विश्वभर में सनातन संस्कृति के विचार वसुधैव कुटुम्बकम और सनातन जीवन पद्धति के मान बिन्दुओं को दुनिया अपना रही है।जो एक जिओ और‌ जीने दो का संदेश देती है।यह जीवन शैली प्रकृति का संरक्षण और पूजक है।

Popular posts from this blog

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

वक्फ बोर्ड क्या है? वक्फ बोर्ड में संशोधन क्यों जरूरी?2024 Waqf Board

1जनवरी को क्यों नहीं मनाते भारतीय संस्कृति में नववर्ष?why do not celebrate New year on january 1in Indian culture?