क्या हैं?3नवंबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ?What are the important events in India and around the world on November 3?
3 नवंबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1-644 ईसा पश्चात दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
2-1394 फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
3-1493 क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
4-1655 इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
5-1762 ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
6-1796 जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
7-1857 नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश
8-1869 कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
9-1903 पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
10-1938 असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
11-1948 भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
12-1958 तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
13-1962 चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
14-1984 भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
15-1988 वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
16-भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
17-1997 जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
18-2000 भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
19-2001 अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
20-2002 नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
21-2003 पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
22-2006 भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
23-2007 पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
24-2008 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
25-2011फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
26-2014 अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति-
1-1976 मानवजीत सिंह संधू ,भारतीय निशानेबाज हैं, जो मुख्यत ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
2-1956 स्वामी चिन्ना जियर,ऐसी आध्यात्मिक शख्सियत हैं जिन्होंने अध्यात्म और समाज सेवा के क्षेत्र में देश-विदेश में काम किया है।
3-1933अमर्त्य सेन अर्थशास्त्री
4-1937 लक्ष्मीकांत हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
5-1906 पृथ्वीराज कपूर हिंदी फिल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
6-1890 एच. जे. कनिया स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।
7-1688 सवाई जयसिंह, आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
3 नवंबर को हुए निधन-
2013 - रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका।
2008 - ललित मोहन शर्मा - भारत के भूतपूर्व 24वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1977 - भगवंतराव मंडलोइ - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1947 - सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
1947 - दीवान सिंह दानू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैनिक थे।
1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण
