क्या हैं ? 2 नवम्बर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ? what are the important events in India and around the world on November 2?
2 नवंबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1-1774 अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंडिया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
2-1834 एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
3-1835 अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ।
यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
4-1841अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
5-1852 फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
6-1914 रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
7-1950 जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
8-1951 मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
9-1984 अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
10-1986 बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
11-1999 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
12-2000 पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फार्मूले पर सहमति।
13-2001 अफगानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
14-2002 मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
15-2004 चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
16-2005 गुलाम नबी आजाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
17-2007 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
18-2008 केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति-
1-1534 गुरु रामदास सिखों के चौथे।
2-1833 महेन्द्रलाल सरकार, समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले चिकित्सक थे।
3-1982 योगेश्वर दत्त भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
4-1883 बसंत कुमार दास,असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
5-1897 सोहराब मोदी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फिल्म निर्माता-निर्देशक।
6-1929 -राम मोहन, प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
7-1941अरुण शौरी भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
8-1960 अनु मलिक हिन्दी फिल्म संगीतकार और गायक हैं।
9-1965 शाहरुख खान, हिन्दी फिल्म अभिनेता।
10-1969संजीव बजाज बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
11-1940 ममता कालिया, साहित्यकार।
12-1877 आगा खां तृतीय शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
2 नवंबर को हुए निधन-
1-1885 अण्णा साहेब किर्लोस्कर,मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
2-1965 रसूना सैद दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।
3-1990 भालचंद्र दिगंबर गरवारे,प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी थे। वे गरवारे समूह के संस्थापक थे।
4-2012 श्रीराम शंकर अभयंकर,भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ।