क्या है ?11 अक्टूबर को भारत व विश्व भर की महत्वपूर्ण घटनाएं? What are the important events in India and around the world on October 11?
11अक्टूबर को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1-1737 कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
2-1869 अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
3-1881अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
4-1932 न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
5-1939 अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
6-1968 अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
7-1984 अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
8-1994 अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
9-2000 दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
10-2001 त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
11-2002 नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
12-2005 तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
13-2007 ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
14-2008 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-
1-1954 मिथलेश चतुर्वेदी ,भारतीय फ़िल्म व टीवी कलाकार थे।
2-1947 सतीश शर्मा कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे।
3-1902 जयप्रकाश नारायण, लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी।
4-1889 मगन भाई देसाई प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
5-1916 नानाजी देशमुख 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मजबूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
6-1929 बी. बी. गुरुंग सिक्किम के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
7-1938 कमल किशोर गोयनका,हिन्दी के प्रख्यात लेखक हैं।
8-1936 तरुण गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
9-1942 अमिताभ बच्चन भारतीय अभिनेता
10-1946 विजय पी. भटकर,भारतीय वैज्ञानिक।
11-1924 माता प्रसाद भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
12-1923 हरीश चंद्र महरोत्रा - भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ थे।
13-1904 काजी लेन्डुप दोरजी सिक्किम के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
11-अक्टूबर को हुए निधन-
1-1911 सिस्टर निवेदिता विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।
2-1973 बरकतुल्लाह खान राजस्थान के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे।
3-2002 दीना पाठक, खूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री।
4-2004 गुलशन राय हिन्दी फिल्म निर्माता व वितरक थे।