National Nutrition Week 2024, क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह?

 


National Nutrition Week-1sep-7sep 2024  तक मनाया जाएगा,इस सप्ताह में  सरकारी अधिकारी, सामाजिक संगठन,शिक्षण संस्थान पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और सभी को इसके बारे में शिक्षित करने के लिए मिलकर काम करते हैं। और सामाजिक जागरूकता करने का कार्य करते हैं। भारत में कुपोषण एक गम्भीर समस्या है,इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह  इन प्रयासों का एक हिस्सा है,इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना और अपने संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करना है।और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करना और पौष्टिक आहार का जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में जानकारी देना है।
 दरअसल,भारत जैसे विकासशील देश में आज भी लोगों को खाना तो खा रहे हैं, लेकिन खाने में कौन- कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में होना चाहिए, इसकी जानकारी का अभाव है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आम लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि शरीर में पोषण की पूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके, और बीमारियों का खतरा कम किया जा सके। हर साल सितंबर के पहले सप्ताह में एक विशेष थीम पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है।( एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स) ने पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार के लाभों और खराब पोषण के जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर केंद्रित किया गया है। लेकिन धीरे-धीरे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक सप्ताह की बजाय महीने भर मनाया जाने लगा। 
भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत 1982 में हुई। दरअसल, 1982 में भारत में कुपोषण के मामले काफी ज्यादा हो गए थे। कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने, कुपोषण से निपटने और संतुलित आहार को बढ़ावा देने के लिए भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत की गई। 1982 से लेकर अब तक हर साल 1 से 7 सितंबर के बीच राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के मौके पर देशभर में भारत सरकार द्वारा कई तरह के शिवर, हेल्थ कैंप्स और वेबिनारों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ-साथ कई सामाजिक संगठन और अनेक शिक्षण संस्थायें भी इस सप्ताह में नागरिकों को कुपोषण के प्रति जागरूकता का कार्य करते हैं।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम - Theme of National Nutrition Week

1982 के बाद हर साल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक खास थीम पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को मनाया जाता है। **इस साल2024 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम है 'सभी के लिए पौष्टिक आहार' है।* इस थीम का मुख्य मकसद लोगों को पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले संतुलित और विविध आहार को बढ़ावा देने पर है। 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का महत्व- 

1-यह सप्ताह लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। 

 2- पोषण के बारे में कई तरह की गलत धारणाएं लोगों के मन में होती है इस सप्ताह के माध्यम से इन गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है


 3- इस दौरान लोगों को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। 

4-इस सप्ताह के माध्यम से पोषण संबंधी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए प्रयास किये जाते हैं।

5-पोषण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें स्वयं संतुलित आहार लें और अपने परिवार के सदस्यों को भी संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करें अपने आसपास के लोगों को पोषण के बारे में जागरूक करें।

 6-राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें।

संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, और खनिज तत्वों को शामिल करें।और फलों सब्जियों दालों आदि को बराबर मात्रा में लेते रहना चाहिए। अनाज दूध और दूध से उत्पादकों का सेवन करना चाहिए।

 जंक फूड और मीठे पेय पदार्थो का सेवन कम से कम करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के मौके पर ओनली माय हेल्थ की टीम सभी पाठकों से अनुरोध करती है कि वह अपने खाने में पोषक तत्वों की मात्रा को संतुलित करें और स्वस्थ जीवन जिएं।

Popular posts from this blog

वक्फ बोर्ड क्या है? वक्फ बोर्ड में संशोधन क्यों जरूरी?2024 Waqf Board

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

1जनवरी को क्यों नहीं मनाते भारतीय संस्कृति में नववर्ष?why do not celebrate New year on january 1in Indian culture?