क्या है 5सितम्बर को विश्वभर की घटनायें?What is the world event on September 5th

 


5 सितंबर को विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।


1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।


1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।


1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।


1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।


1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।


1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।


1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।


1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।


1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।


1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।


1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।


2000 - नील्जिमालम्बा, रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला रहीं।


2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।


2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।


2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।


2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।


2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।


2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।


5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति-


1993 - अजीत सिंह यादव - भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।


1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर हैं।


1958 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।


1938 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।


1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।


1910 - फ़िरोज़ पलिया  भारतीय क्रिकेटर थे।


1905 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।


1888 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति।


1872 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।


5 सितंबर को हुए निधन-


1997 - मदर टेरेसा - विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका हैं।


1995 - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार थे।


1988 - आर. डी. भण्डारे - भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।


1986 - नीरजा भनोट - अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका थीं।


1986 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।


1991 - शरद जोशी - भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।


1918 - रतनजी टाटा - 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।

Popular posts from this blog

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

अखण्ड भारत दिवस 14अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?Akhand Bharat diwas