क्या है कैलाश पर्वत के रहस्य?

 


कैलाश पर्वत इस ऐतिहासिक पर्वत को आज तक हम सनातनी भारतीय लोग शिव का निवास स्थान मानते हैं।शास्त्रों में भी यही लिखा है कि कैलाश पर भगवान शिव का वास है। किंतु वही नासा जैसी वैज्ञानिक संस्था के लिए कैलाश एक रहस्यमयी जगह है। नासा के साथ-साथ कई रूसी वैज्ञानिकों ने कैलाश पर्वत पर अपनी रिपोर्ट दी है।उन सभी का मानना है कि कैलाश वास्तव में कई अलौकिक शक्तियों का केंद्र है।विज्ञान यह दावा तो नहीं करता है कि यहां शिव देखे गए हैं। किंतु यह सभी मानते हैं कि यहां पर कई पवित्र शक्तियां जरूर काम कर रही हैं।

कैलाश पर्वत के रहस्य 


रहस्य 1 - रूस के वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि, कैलाश पर्वत आकाश और धरती के साथ इस तरह से केंद्र में हैं  जहां पर चारों दिशाएं मिल रही हैं। वहीं रुसी विज्ञान का दावा है कि यह स्थान एक्सिस मुडी है और इसी स्थान पर व्यक्ति अलौकिक शक्तियों से आसानी से संपर्क कर सकता है। धरती पर यह स्थान सबसे अधिक शक्तिशाली स्थान है।


 रहस्य 2- दावा किया जाता है कि आज तक कोई भी व्यक्ति कैलाश पर्वत के शिखर पर नहीं पहुंच पाया है। वहीं 11 वीं सदी में तिब्बत के योगी मिलारेपी के यहां जाने का दावा किया जाता है।किंतु इस योगी के पास इस बात के प्रमाण नहीं थे या फिर वह स्वयं प्रमाण प्रस्तुत नहीं करना चाहता था। इसलिए यह भी एक रहस्य है कि उन्होंने यहां कदम रखा या फिर वह कुछ बताना नहीं चाहते थे।


 रहस्य 3 -कैलाश पर्वत पर दो झीलें हैं और ये दोनों ही रहस्य बने हुए हैं।आज तक इनका भी रहस्य कोई खोज नहीं पाया है।एक झील साफ और पवित्र जल की है। इसका आकार सूर्य के समान बताया गया है ।वहीं दूसरी झील अपवित्र और गंदे जल की है और इसका आकार चंद्रमा के समान है।


 रहस्य 4 -यहां के आध्यात्मिक और शास्त्रों के अनुसार रहस्य की बात करें तो कैलाश पर्वत पर कोई भी व्यक्ति शरीर के साथ उच्चतम शिखर पर नहीं पहुंच सकता है।ऐसा बताया गया है कि, यहां पर देवताओं का आज भी निवास है।पवित्र संतों की आत्माओं को ही यहां निवास करने का अधिकार दिया गया है।


रहस्य 5 -कैलाश पर्वत का एक रहस्य यह भी बताया जाता है कि जब कैलाश पर बर्फ पिघलती है तो यहां से डमरू जैसी आवाज आती है। इसे कई लोगों ने सुना है लेकिन इस रहस्य को आज तक कोई हल नहीं कर पाया है।


रहस्य 6- कई बार कैलाश पर्वत पर सात तरह के प्रकाश आसमान में देखे गए हैं। इस पर नासा का ऐसा मानना है कि यहां चुंम्बकीय बल है और आसमान से मिलकर वह कई बार इस तरह की चीजों का निर्माण करता है।


रहस्य 7- कैलाश पर्वत दुनिया के चार मुख्य धर्मों का केंद्र माना गया है।यहां कई साधु और संत अपने देवों से टेलीपैथी(आध्यात्मिक संपर्क )से संपर्क करते हैं।


 रहस्य 8 -कैलाश पर्वत का सबसे बड़ा रहस्य खुद विज्ञान ने साबित किया है कि यहां पर प्रकाश और ध्वनि के बीच इस तरह का समागम होता है कि यहां से ऊँ की आवाजें सुनाई देती हैं।यहां पर सूर्य और चंद्रमा के संन्धिकाल यानी (सांयकाल )प्रकाश और ध्वनि के बीच इस तरह का समागम होता है कि यहां से ऊँ की आवाजें सुनाई देती है।

Popular posts from this blog

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

हरेला 2025 की थीम क्या है Harela 2025 Theem