विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023

आज पूरा विश्व विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है। आज  ही के दिन अर्थात 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी।यह खास दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरुकता करना। स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना, और समाज को जानलेवा बीमारियों के प्रति शतप्रतिशत जागरूकता करना है। इसी के उपलक्ष्य में हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य के लिए


 यूनाइटेड नेशंस की स्पेशलिस्ट एजेंसी हैं। दुनियाभर में लाखों करोड़ों लोग दिल की बीमारी, पोलियो, टीबी, मलेरिया ,एड्स,शुगर  जैसे भयानक रोगों के शिकार हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस भी तेजी से फैलता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। जिसके कारण हर किसी को इसके तहत जागरूक करना है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस को एक अनोखी थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की (हेल्थ फोर आल) थीम के साथ इसे मनाने का फैसला किया है।इस बार का विषय एक सोच को दर्शाता है कि स्वस्थ्य स्वास्थ्य मानव अधिकार है।


 और हर किसी को बिना किसी वित्तीय कठिनाइयों के जब और जहां चाहे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। इसलिए इस दिन को खास बनाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी देखना होता है। जिन्होंने पिछले  7 दशकों के दौरान जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इस बात पर विशेष चर्चा करते हैं कि इस क्षेत्र को किस तरह विकसित किया जा सकता है। तमाम स्वास्थ्य संगठन में सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं, और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तथा फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प करवाते हैं। इस दिन विशेष हेल्थ कैंप लगते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी होता है। और साथ ही कला प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। स्कूल कालेजों मे निबंध लेखन, और वाद- विवाद प्रतियोगिता भी होती है।


सर्वे भवन्तु सुखिनःसर्वे सन्तु निरामय

Popular posts from this blog

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

अखण्ड भारत दिवस 14अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?Akhand Bharat diwas