Posts

Showing posts from June, 2025

विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस2025 Plastic Bag Free Day 2025

Image
  अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस हर सा़ल 3 जुलाई को विश्वभर मे मनाया जाता है। प्लास्टिक बैग को रिसाइकिल करना मुश्किल और महंगा होता है। जहां उन्हें फोटोडिग्रेड होने में लगभग 300 साल लग जाते हैं। तो कोई छोटे-छोटे जहरीले कणों में टूट जाते हैं।और जो मिट्टी और जलमार्गों को दूषित करते हैं,और जब जानवर गलती से उन्हें खा लेते हैं तो वे खाद्य श्रृंखला मे प्रवेश कर जाते हैं।जिससे पशुओं की अकाल मृत्यु हो जाती है। प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता, करने कि कैसे प्लास्टिक की थैलियाँ मानव और पशु स्वास्थ्य के लिए गंभीर पर्यावरणीय खतरा पैदा करता है। अगर प्लास्टिक की थैलियों का उचित तरीके से निपटान न किया जाता है तो  कूड़े -कचरे और तूफानी जल निकासी नालियों के अवरोध का कारण बनकर समस्त पर्यावरण को प्रभावित करते हैं। आज के समय में वैश्विक स्तर पर आबादी और आबादी के लिए प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने और अधिक टिकाऊ किस्मों का पता लगाने के लिए एक जागरुकता के रूप में कार्य करने की आवश्यकता हैं। दुनिया भर में लोग,पर्यावरण समूह और संगठन प्लास्टिक बैग के परिणामों के बारे ...

विश्व योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है ?क्या है विश्व योग दिवस 2025 थीम? What is the theme of yoga day in 2025?

Image
 योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गया है, योग शुरू से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। और इसको आरोग्य का प्रभावी साधन माना गया है। भारत के महर्षि पतंजलि को योग का जनक माना जाता है। योग भारत के स्वर्ण युग की देन माना जाता है ।करीब 26000 साल पहले की देन माना जाता है।  योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत धातु रूप युज से निकला है। जिसका अर्थ है व्यक्तिगत चेतना,या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना का शरीर से मिलन होता है।योग को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। योग को महर्षि पतंजलि ने 200 ईसा पूर्व लिखा था। इस ग्रंथ को अब तक हजारों भाषाओं में लिखा जा चुका है।योग सिर्फ ध्यान की ही नहीं बल्कि सारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है। महर्षि पतंजलि ने  योग के 195 सूत्र को प्रतिपादित किया था। जो योग दर्शन के स्तंभ माने गए हैं। महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग की महिमा को बताया है। जो स्वस्थ जीवन के लिए बहुत  महत्वपूर्ण माना गया है।महर्षि पंतजलि ने अष्टांग योग साधना का उपदेश दिया है। उसके नाम इस प्रकार से हैं। 1- यम  2-नियम  3-आसन  4...

छत्रपति शिवाजी महाराज और हिन्दू साम्राज्योत्सव दिवस 2025 Chatarpati SiVaji aMaharaj and HinduSamrajyotsav divas2025Hindu

Image
आधुनिक भारत मे छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू साम्राज्य को पुनः स्थापित किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने रायरेश्वर (भगवान शिव) के मंदिर में अपनी उंगली काटकर अपने खून से शिवलिंग पर रक्ताभिषेक कर हिंदवी स्वराज्य की शपथ ली थी। उन्होंने श्री (ईश्वर) की इच्छा से स्थापित हिंदुओं के राज्य की संकल्पना को जन्म दिया।  ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी सन 1674 को  शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया गया था। इसी दिन से मराठा शक्ति का उदय होने के साथ ही हिंदू साम्राज्य का भी उदय हुआ मराठों के पूर्वजों में हिंदू धर्म को जीवित और अक्षुण बनाये रखने के लिए अपनी आहुतियां दी थी। जिनकी वीरताओं की गाथा आज भी सुनाई जाती है।  भारत में हिंदू संगठनों में से मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक वाले दिन को हिंदू साम्राज्योत्सव के रूप में मनाता है। हिंदू साम्राज्योत्सव दिवस मनाने का उद्देश्य है हिंदू साम्राज्य, संस्कृति, सभ्यता, और सौहार्द के प्रति हिंदू समाज को जागरूक करना।  छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 की शुभ लग्न में जीजाबाई की कोख से हुआ था। श...

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम क्या है ?What is the theem of world food Sefty day 2025??

Image
  विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025:   World Food Sefty day 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 7 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन के महत्व के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाना है ताकि लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो और अर्थव्यवस्थाएँ अधिक मजबूत बन सकें। 2025 में इस दिवस की थीम है — “Food Safety Science in Action” (खाद्य सुरक्षा, क्रियाशील विज्ञान)। यह विषय इस बात पर केंद्रित है कि विज्ञान, नवाचार और डेटा किस प्रकार से खाद्य जनित रोगों के खतरों को कम कर सकते हैं। आज भी लाखों लोग असुरक्षित भोजन से पीड़ित हैं, इसलिए यह दिन ‘फार्म से फोर्क’ (खेत से थाली तक) के हर चरण में सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025  की थीम को  “Food Safety: Science in Action” विषय के अंतर्गत मनाया जा रहा है। दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह दिवस घोषित किया गया। पहली बार 7 जून 2019 को विश्व स्तर पर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। यह दिवस खाद्य संरषण और बीमारियों की रोकथाम में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित क...

विश्व पर्यावरण दिवस 2025की मेजबानी और थीम क्या है? World Environment Day 2025 Theem and Hosting country

Image
  World Environment Day 2025 विश्व पर्यावरण दिवस 2025: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्रवाई करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख पहल है। 1972 में अपनी स्थापना के बाद से, यह एक शक्तिशाली वैश्विक मंच के रूप में विकसित हुआ है, जिसमें सालाना 150 से अधिक देश शामिल होते हैं। मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान शुरू किया गया , पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था। प्रत्येक वर्ष, एक अलग देश समारोह की मेजबानी करता है और वैश्विक पर्यावरणीय प्राथमिकता को उजागर करने के लिए एक विशिष्ट विषय चुना जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना” है। यह थीम बढ़ते विश्व भर में प्लास्टिक संकट से निपटने की तत्काल आवश्यकता को बल देती है, प्लास्टिक जो पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन,और मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। प्लास्टिक वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े प्रदूषकों में से एक बन गया है, जिसमें माइक्रोप्लास्टिक महासागरों, मिट्टी और यहां तक ​​कि मानव शरीर के अंदर भी ...

विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत प्रथम कैसे बना? World Milk Day 2025World Production India first in the World?

Image
  [02/06, 3:07 am] sr8741002@gmail.com:  दूध पूरे विश्व में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के लोगों का पसंदीदा पेय है। दूध  स्वास्थ्यवर्धक होता है इसे पीने से कई सारे फायदे मिलते हैं कैल्शियम से भरपूर दूध स्वास्थ्य के संपूर्ण विकास के लिए  जरुरी है। लोगों तक दूध के इन फायदों को पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। 1 जून यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए दूध कितना महत्व होता है और यह हमारे भोजन का कितना जरूरी हिस्सा है इस बात को समझाने और दूध को भोजन में शामिल करने के लिए और आम जन को जागरूकता करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है।  विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत 1जून 2001से  शुरू हुआ।इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के विभाग खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। 2022 में 72 देशों ने इसमें भाग लिया था। इन देशों में लगभग 586 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। भारत में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवसऔर 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता हैं 26 नवंबर 1921 को श्वेत क्रांति के जनक भारत में दुग्ध उत्पादन के...