भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस ARMED FORCES FLAG DAY

 




सशस्त्र सेना झण्डा दिवस यह हर साल 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।जिसका उद्देश्य है।भारतीय सशस्त्र सेना के जवानों के प्रति आभार प्रकट करना। देश सेवा के लिए जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों का सम्मान का दिन होता है। इस दिन देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों का सम्मान किया जाता है।जिन्होने देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया। और यह दिन सेना के लिए धन एकत्र करने के लिए समर्पित है। जिसकी जरुरत आजादी के बाद ही भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों और सेना के कल्याण हेतु लगने लगी। यह दिवस 1949 से हर साल 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य हैं।

1- युद्ध के समय हुई जनहानि मे सहयोग,

2-सेना मे कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु

3-सेवा निवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु

धन संग्रह हेतु सशस्त्र सेना के प्रतीक चिह्न झण्डे को बांटकर किया जाता है।इस झण्डे मे तीन रंग (लाल ,गहरा नीला,और हल्का नीला)तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करता है। यदि आप भी अपना योगदान देना चाहते हैं। तो आप केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की बेबसाइट पर जाकर अपना योगदान दे सकते हैं। सैनिक ही हैं जो रात-दिन अपनी जान की परवाह किये बगैर भारत की सीमाओं पर बर्फ मे डटे हैं।जब देश सोता है।तब सेना जागती है। ताकि देश के नागरिक चैन से सो सकें। जय हिन्द

Popular posts from this blog

RSS के शताब्दी वर्ष में कौन से कार्यक्रम होंगे?Programs in RSSsCenten

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

हरेला 2025 की थीम क्या है Harela 2025 Theem